वाराणसी काशी दीप विजन - चितईपुर से आखरी बाई पास तक टूटी हुई सड़को केमरम्मत के संबंध मे जैसा कि विदित है कि पिछले एक डेढ़ माह से भारी बारिश से जलजमाव के कारण चितईपुर चौराहे से अमरा बाईपास तक स्थित ब द से बदतर हो गई है सड़के टुट गई है तथा सड़कों में कई जगह गड्ढे हो गए है जिससे राहगीरो को आने जाने में भारी असुविधा हो रही है लोग गिर पड़ रहे है ऑटो रिक्शा उलट जा रहा है स्कूली बच्चे गिर रहे है तथा चोटिल हो रहे है
सबसे दुःखद स्थिति यह है कि लोगों ने अपने अपने घरों में बेसमेंट बना रखे है और रात में चोरी छिपे मोटी मोटी पाइपों से पानी निकल रहे हैं
कई बार टैंकरों से पानी निकला गया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति जैसे कि तैसी बनी हुई है
Pwd के अधिकारी भी परेशान हो गए है तथा अपने हाथ खड़े कर दिए है उनका कहना है जब तक लोग अपने घरों के बेसमेंट से पानी निकालना बंद नहीं करेंगे सुधार नहीं हो पाएगा
यह सब चीजें आपके भी संज्ञान में होगी आप से अनुरोध है कि आप स्वयं स्थिति का मुआयना करे तथा जो लोग पानी गिरा रहे उन पर सख़्ती करे जिससे स्थिति में सुधार हो सके
धन्यवाद
एक टिप्पणी भेजें