Top News

दीपावली पर्व पर भी नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग और नियमित कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किए जाने से कर्मियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट गहराई हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 
जमानिया। दीपावली पर्व पर भी नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग और नियमित कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किए जाने से कर्मियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट गहराई हुई है। अबतक अक्टूबर माह से लेकर नवंबर माह की बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया। जब की उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से ठीक पहले (नवंबर 2026 में) राज्य के सभी नगरीय निकायों के कर्मचारियों के वेतन और बकाया भुगतान के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी नगर पालिका परिषद जमानियां में आउटसोर्सिंग और नियमित कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। जाबकी जमानिया नगर पालिका परिषद में गृहकर वसूली और विभिन्न लंबित मामलों तथा प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सभासदों और प्रशासन के बीच लंबा धरना-प्रदर्शन चला। जिसमें कर्मचारियों के हितों और स्थानीय विकास का मुद्दा उठाया गया। लेकिन अपर जिलाधिकारी गाजीपुर के हस्तक्षेप के बाद यह धरना समाप्त हो गए। नगर पालिका परिषद जमानियां में लगभग दो महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण आउटसोर्सिंग एवं नियमित पर कार्य कर रहे। कर्मियों को भूखमरी का सामना करना पड़ गया है। जबकि पालिका अधिशासी अधिकारी वेतन भुगतान के लिए आदेशित किया। इसके बावजूद भी वेतन भुगतान के लिए अबतक कोई कार्यवाही नहीं किया जा सका। इस बावत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि दीपावली की पूर्व निकाय की सभी कर्मचारियों की वेतन रजिस्टर पर मेरे द्वारा हस्ताक्षर किया गया। परंतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा मेरा वेतन अकारण रोकते हुए। पीएफएमएस निकलवा दिया गया। जिस पर आधे अधूरे पीएफएमएस पर मैंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि जिसके कारण नियमित कर्मचारियों का वेतन आहरण नहीं हो पाया। संतोष कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारी का मात्र वेतन निकल पाया है। परन्तु आउटसोर्स कर्मचारी का वेतन आहरण इसलिए नहीं हो पाया। क्योंकि निविदा की कार्रवाई 22 अक्टूबर को पूर्ण कर ली गई। अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृत न दिए जाने के कारण जेम पोर्टल पर अनुबंध ना होने के कारण कार्य आदेश नहीं दिया जा सका। अंतोगत्वा अध्यक्ष द्वारा 6 नवंबर को निविदा की कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया। जिसके कारण L1 निविदा दाता को कार्यदेश निर्गत नहीं हो सका और आउटसोर्सिंग कर्मचारी का वेतन नहीं निकल पाया है।

Post a Comment

और नया पुराने