Top News

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में 1100 दीयों से जगमगाया फुटबॉल ग्राउंड, दीपोत्सव पर बिखरी अद्भुत छटा

फॉरेस्ट पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानिया। क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में सोमवार को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विशाल फुटबॉल ग्राउंड को 1100 मिट्टी के दीयों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड की सीमाओं, गोल पोस्ट और मध्य वृत्त की रूपरेखा पर क्रमबद्ध तरीके से दीये जलाए गए। ग्राउंड के बीचों-बीच दीयों की लौ से बनी मनमोहक आकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम ढलते ही जैसे ही एक साथ 1100 दीये प्रज्वलित किए गए, स्कूल परिसर का नजारा अत्यंत विहंगम और अलौकिक नजर आने लगा। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश यादव ने बताया कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। मिट्टी के दीये जलाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय कारीगरों के समर्थन का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देकर खुशियां बांटी। 

Post a Comment

और नया पुराने