Top News

काशी सांसद अथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरे दिन सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मे हुआ आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय अथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा के प्रांगण में आयोजन किया गया। सिगरा स्टेडियम में एथलीट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर 3000 मीटर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष के अधिक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को प्रतियोगिता समाप्ति तक कुल 40 वर्ष से अधिक की महिला वर्ग मे-में 100 मीटर में सुनीता पाण्डेय वरुणापार प्रथम एवं आंचल पटेल आराजी लाइन द्वितीय रहीं। 200 मीटर में अर्चना सिंह वरुणापार प्रथम एवं 400 मीटर में सुनीता पाण्डेय वरुणापार प्रथम एवं सीमा मिश्रा आराजी लाइन द्वितीय रहीं। 800 मीटर में आकांक्षा मौर्या काशी विद्यापीठ प्रथम तथा आंचल पटेल आराजी लाइन द्वितीय रहीं।शाटपुट में मनीषा सिंह दशाश्वमेध प्रथम एवं संयोगिता पाण्डेय सेवापुरी द्वितीय रहीं।लांग जम्प में मनीषा सिंह दशाश्वमेध प्रथम एवं तृप्ति अग्रवाल काशी विद्यापीठ द्वितीय रहीं।पुश अप मे स्नेहलता वरुणापार प्रथम और योगमाया लड्ढा द्वितीय रहीं।40 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग मे-100 मीटर में अमरेश कुमार सिंह आराजी लाइन प्रथम एवं बृजेश मौर्य सेवापुरी द्वितीय रहे।200 मीटर में अमरेश कुमार सिंह आराजी लाइन प्रथम एवं सतीष मौर्य सेवापुरी द्वितीय रहे।400 मीटर में पवन शर्मा सेवापुरी प्रथम एवं आशुतोष आराजी लाइन द्वितीय रहे।800 मीटर में पवन कुमार सेवापुरी प्रथम रहे।1500 मीटर में अशोक उपाध्याय वरुणा पार प्रथम एवं राजाबलि यादव आदमपुर द्वितीय रहे।3000 मीटर में राजबलि यादव आदमपुर प्रथम रहे।पुश अप मे राघव शरण सिंह काशी विद्यापीठ प्रथम रहे।शाटपुट में योगेश उपाध्याय सेवापुरी प्रथम तथा लांग जम्प में राजेश कुमार साहनी आराजी लाइन प्रथम एवं राघव शरण सिंह काशी विद्यापीठ द्वितीय रहे।18से 40 वर्ष बालिका वर्ग मे-1500 मीटर एवं 3000 मीटर में ज्योति मौर्य सेवापुरी प्रथम रहीं।लम्बी कूद में कंचन पटेल आराजी लाइन प्रथम एवं रचना सिंह सेवापुरी द्वितीय रहीं। इस प्रकार शनिवार को दूसरे दिन की प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में कुल 166 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 97 पुरुष एवं 69 महिला व बालिकायें ने शामिल रहीं। जिसमे से 62 विजेता रहे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र प्रताप सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित 

Post a Comment

और नया पुराने