Top News

राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने हेतु 30 तक करें आवेदन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 
वाराणसी -- जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के विभिन्न माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, अध्यापक को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालय( वित्तविहीन) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, अध्यापक को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए दिनांक 02 नवंबर 2026 में विहित प्राविधानानुसार ऑनलाइन वेबसाइट (http://school.upmsp. edu.in)पर आवेदन करने की तिथि 10 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक निर्धारित किया गया है।इच्छुक आवेदक उक्त तिथि 30 नवम्बर 2026 से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। उक्त की विस्तृत सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Post a Comment

और नया पुराने