अंजली कुमारी की रिपोर्ट-. उप जिलाधिकारी के आदेश के खिलाफ आज पूजा स्थल पर महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। महिलाएं अपनी धार्मिक आस्था एवं वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार छठ पूजा करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गई हैं।महिलाओं का कहना है कि छठ पूजा हमारी आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। पूजा स्थल पर वर्षों से सामूहिक रूप से महिलाएं छठ पूजा करती आ रही हैं। ऐसे में उप जिलाधिकारी के आदेश से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि उप जिलाधिकारी के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए और उन्हें परंपरागत रूप से छठ पूजा करने की अनुमति दी जाए।महिलाओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक है। जब तक उनकी मांगों पर न्यायोचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
उप जिलाधिकारी के आदेश के खिलाफ महिलाओं का क्रमिक अनशन शुरू, छठ पूजा की अनुमति की मांग
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें