अंजली कुमारी की रिपोर्ट. *डीएस रिसर्च सेंटर में मनाया गया 15वां उन्नयन दिवस, संस्थान की विकास यात्रा और उपलब्धियों को किया गया याद*
वाराणसी।। शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कैंसर संस्थान डीएस रिसर्च सेंटर के रवींद्रपुरी स्थित कार्यालय में आज 15वां उन्नयन दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े प्रमुख सहयोगियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह के दौरान केंद्र के अशोक त्रिवेदी, विनय त्रिपाठी और सुनील सिंह सहित अन्य लोगों ने संस्थान से जुड़े अपने-अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। सभी ने केंद्र की प्रगति में अपने योगदान और उससे जुड़ी यादों को साझा करते हुए संस्थान के विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अशोक त्रिवेदी ने वर्ष 1965 से लेकर वर्तमान समय तक कैंसर की औषधि की खोज और उसके विकास की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों, अनुसंधान और समर्पण के माध्यम से संस्थान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने केंद्र के शुरुआती दौर से लेकर वर्तमान स्वरूप तक के सफर को अपने संस्मरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
वहीं, सुनील सिंह ने डीएस रिसर्च सेंटर की विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रणाली और अब तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और निरंतर संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। दूसरी ओर, विनय त्रिपाठी ने केंद्र को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों ने भी संस्थान की विकास यात्रा से जुड़े अपने अनुभव सुनाए। इस अवसर पर केंद्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन मंजरी बाजपेई ने किया, जबकि अंत में एसएन पांडे ने सभी उपस्थित अतिथियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन उत्साह, आपसी सहयोग और संस्थान को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें