Top News

यूपी कालेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, किया प्रदर्शन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 
वाराणसी -- उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संगठन के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में काफी समय से लम्बित पुरानी पेंशन बहाली, अधिवर्षता आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने समेत 30 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार 3 नवंबर 26 को उदय प्रताप कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शिक्षकों की लम्बे समय से लंबित मांगों के प्रति शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से यह प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रारम्भ किया गया है। फुपुक्टा द्वारा उठाई गई लम्बित मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने आदि समेत 30 सूत्रीय मांग शामिल है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष प्रो.संजीव सिंह ने संचालन मंत्री विजय कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उदय प्रताप कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह, मंत्री डॉक्टर विजय कुमार सिंह, प्रो. राजीव कृष्ण सिंह,प्रो.अजय प्रकाश सिंह, प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. संजय शाही,प्रो. राघवेंद्र रघुवंशी,प्रो.प्रज्ञा पारमिता प्रो.रेनू सिंह ,प्रो.रश्मि सिंह,डा.रुबी सिंह ,डा.चन्द्र शेखर, डॉ.संजीव, डॉ. प्रवीण, प्रो. मनीष गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने