कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट बुलंदशहर मेरा नाम राम अवतार पाटिल है, और मै खुर्जा जंक्शन के पास मैना गांव में मेरा जन्म हुआ है आज दिनांक 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में मुझे गोल्ड 🥇 मेडल , ट्रॉफी , शील्ड 🛡️ एवम् डॉक्टरेट की मानद उपाधि अवार्ड से सम्मानित किया गया है, यह सम्मान मुझे इसलिए दिया गया है कि मै पिछले 1998 से यानि कि पिछले 28 वर्ष से खुर्जा में रहकर बुलंदशहर जिला एवं समस्त उत्तर प्रदेश में सामाजिक कार्य कर रहा हूं जैसे कि फ्री मेडिकल कैम्प, फ्री आंखों का कैम्प, फ्री चश्मा वितरण, प्राइमरी स्कूल एवम् अपर प्राइमरी स्कूल के जरूरतमन्द छात्र छात्राओं को स्कूल बैग स्लीपर्स एवं योगा मेट्स का वितरण करते हैं , और बुलंदशहर के जिला कारागार में विचाराधीन बंदियों के लिए एवम् किशोर बंदी ग्रह बुलंदशहर में भी हम समय समाय पर स्वास्थ्य कैम्प एवं जागरूकता कार्यक्रम करते रहते हैं इस वर्ष भी हमने हजारों जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग स्लीपर्स एवं योगा मैट्स वितरित किया है और आगे भी करते रहना है, इस समय भी नेहरूपुर चुंगी के पास हीरा नगर कॉलोनी में मेरे निवास स्थान पर महिलाओं को स्वाभिलंबी बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई सेंटर संचालित है और कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को V.C.A संस्था के माध्यम से निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाया जाता है, क्योंकि शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के लिए हम यह जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं, और भविष्य में भी हम इसी तरह जागरूकता कार्यक्रम करते रहेंगे।
मेरे इन सभी सामाजिक कार्यों को देखते हुए मुझे कल यानी 30 अक्टूबर को उपरोक्त सम्मान से सम्मानित किया गया है ,
एक टिप्पणी भेजें