रिपोर्ट /गुफरान अहमद
मिर्जापुर में अपहरण के बाद 12 वर्षीय बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल सिखाने के बहाने आरोपी बच्चे को अपने साथ ले गया और परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया।
मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है, जहां 12 वर्षीय प्रिंस यादव को सोमवार को मोटरसाइकिल सिखाने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बच्चे का शव लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियारा फाल से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।
बाइट – देव पंडित, स्थानीय निवासी
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइट – अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
एक टिप्पणी भेजें