Top News

हाथी पर आएंगी मां, मुर्गे पर विदाई 

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि कल, 11 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बार तिथियों की विशेष स्थिति के कारण नवरात्रि 10 दिनों तक चलेगी। पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा शुरू होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, प्रतिपदा तिथि पर चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग होने के कारण घट स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त को विशेष महत्व दिया गया है। रविवार को सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.07 बजे तक घट स्थापना कर सकते हैं। नवमी तिथि 20 अक्टूबर की सुबह तक रहने के कारण इस दिन हवन, पूजन और पूर्णाहुति की जा सकेगी।
ज्योतिषाचार्यों ने बताया, इस बार माता हाथी पर सवार होकर आएंगी और मुर्गे पर सवार होकर जाएंगी। हाथी पर आगमन खुशहाली और सुख शांति वाला माना जाता है। वहीं, मुर्गे पर सवार होकर जाना राजनीतिक बदलाव के संकेत हैं।

Post a Comment

और नया पुराने