Top News

महाराष्ट्र में हत्या कर फरार वाराणसी के दो आरोपी प्रयागराज से धाराएं थाणे के कापुरबाउड़ी थाने में हत्या आर्म्स एक्ट के मुकदमे में है वांछित

विजय कुमार की रिपोर्ट.                                     वाराणसी काशी दीप विजन* महाराष्ट्र  के थाणे जिले में हत्या के मामले में वांछित वाराणसी निवासी दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी 9 अक्टूबर की शाम अरैल सेल्फी प्वाइंट के पास से की गई। आरोपियों की पहचान चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गहनी निवासी संतोष कनौजिया पुत्र मेहीलाल और ग्राम बबियाव निवासी अमित सिंह पुत्र जय किशन सिंह के रूप में हुई है। 

एसटीएफ के अनुसार, दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र के थाणे जिले के कापुरबाउड़ी थाने में मुकदमा संख्या 472/2026, धारा 103(1), 3(5), 61 बीएनएस तथा धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में उत्तर प्रदेश एसटीएफ से सहयोग मांगा था। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम ने अभिसूचना संकलन किया। इसके बाद एसटीएफ और थाणे शहर की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

*चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 29 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के चितणसर मानपाणा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख/कॉरपोरेटर के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश में तमंचे से फायरिंग और चापड़ से गर्दन पर वार कर हत्या की गई थी। इस घटना के संबंध में कापुरबाउड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि संतोष कनौजिया और अमित सिंह फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों प्रयागराज आ गए थे।

Post a Comment

और नया पुराने