वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट --कंपोजिट स्कूल सारनाथ में छोटे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण वाटिका का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कम्पोजिट स्कूल के बच्चों ने प्रधानाध्यापिका की निगरानी में पोषण वाटिका में मौसमी साग-सब्जियां -लौकी,कद्दू,तोरई, कोहड़ा उगाकर समाज में एक अनूठा मिसाल कायम किया है।इस मौसमी सब्जियों के उगाने से बच्चों को पौधों की देखभाल और पोषण के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। इससे बच्चों को खेत और बागवानी से जुड़ने तथा पौधों की देखभाल करने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। ताजी हरी सब्जियां हमारे भोजन को पौष्टिक और संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों को स्वस्थ भोजन और पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में प्रकृति, पर्यावरण और पौधों के प्रति प्रेम की भावना विकसित होती है। पोषण वाटिका हमें संदेश देती है कि स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार और हरियाली दोनों ही जरूरी है। विद्यालय की ऐसी पहल बच्चों में श्रम, स्वावलंबन और प्रकृति संरक्षण जैसे गुणों को बढ़ावा देती हैं। इस प्रकार कंपोजिट स्कूल सारनाथ की पोषण वाटिका स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का सुन्दर संगम है।पोषण वाटिका में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। इससे बच्चों मे उत्साह और प्रोत्साहन मिलता है।पोषण वाटिका प्रशिक्षण में इको क्लब के अंतर्गत बच्चों को प्रधानाध्यापिका मंजू यादव ,सहायक अध्यापिका अनिता राय द्वारा अहम सहयोग मिलता है।
कम्पोजिट स्कूल सारनाथ के पोषण वाटिका में बच्चों ने उगाये मौसमी सब्जियां
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें