Top News

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति हेतु भिन्न-भिन्न स्थानों से भरे हुए आवेदन पत्र

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति हेतु भिन्न-भिन्न स्थानों से भरे हुए आवेदन पत्र

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट--राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा सत्र- 2027- 28 में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि29.09.2026 तक वाराणसी मंडल के जनपद वाराणसी में 3386, गाजीपुर में 2776, जौनपुर में 4582 और चंदौली में 1931 तथा विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर के जनपद मिर्जापुर में 1882, सोनभद्र में 1166, और भदोही में 2116 आवेदन पत्र छात्रों द्वारा दिया गया। विगत वर्षों के सापेक्ष वाराणसी में 716,गाजीपुर में 335, जौनपुर में 515, चंदौली में 316, मिर्जापुर में 98, सोनभद्र में 167, तथा भदोही में तीन आवेदन पत्र अधिक भरे गए हैं। विभाग और शासन द्वारा निर्धारित 15 गुना लक्ष्य की पूर्ति गाजीपुर जनपद द्वारा किया गया।विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर वाराणसी मंडल और विंध्याचल मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक को बहुत-बहुत बधाई के साथ ही इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई। इस आशय की जानकारी जया कुमारी मण्डलीय मनोवैज्ञानिक मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र वाराणसी द्वारा दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने