वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट-- आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा फर्जीवाड़ा व गबन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित ईओडब्ल्यू पुलिस टीम द्वारा बैंक से संचालित सरकारी ऋण के विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर डेढ़ करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपी जोगेन्द्र प्रसाद पुत्र इंद्रजीत निवासी प्रेमापुर जौनपुर को गुरुवार को ईओडब्ल्यू पुलिस टीम द्वारा भा0द0वि0 की धारा 409,467,468,471,120 बी के अन्तर्गत जेसीज चौराहा जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एवं तत्कालीन शाखा प्रबंधक एवं कैशियर काशी ग्रामीण बैंक मंडी समिति चौकिया जौनपुर ने आपस में मिली भगत करके बैंक नियमों के विपरीत स्वयं के लाभ के लिए सात विभिन्न योजनाओं में फर्जी ऋण स्वीकृत कर उसका फर्जी वितरण दर्शाकर शासकीय धन लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का गबन कूट रचित दस्तावेज के आधार पर किया गया।अभियुक्त जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद 42 वर्ष पुत्र इंद्रजीत निवासी ग्राम प्रेमापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर वर्तमान पता ग्राम इब्राहिमाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर का रहने वाला है। जो वर्तमान में सरकार से लाइसेंस प्राप्त कर चांदनी सोलर ऊर्जा के नाम से यशवंत कटरा जेसीज चौराहा जौनपुर के पास एजेंसी खोलकर पिछले कई वर्षों से जुड़ा हुआ है। अभियुक्त के द्वारा सैकड़ो लाभार्थियों को फर्जी सत्यापित किया है। वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान जनपद जौनपुर के काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक शाखा मंडी समिति चौकिया जौनपुर में सरकारी विभिन्न 07 योजनाओं क्रमशः1- बैंक की संयुक्त उत्तरदाई समूह योजना,2- क्रेडिट कार्ड योजना, 3-सड़क परिवहन ऋण योजना,4- ग्रामीण आवास ऋण योजना, 5- सौर ऊर्जा उपकरणों हेतु ऋण योजना,6- अपना घर ऋण योजना, 7-उपभोक्ता वाहन ऋण योजना, कोगोष- शिक्षा ऋण योजना के क्रियान्वयन हेतु कुल 1.50 करोड़ का धन आवंटित किया गया। अभियुक्तों से मिली भगत करके लगभग 100 लाभार्थियों के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आंशिक ऋण की किस्त देकर बैंक नियमों के विपरीत डेढ़ करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत कर उसका फर्जी वितरण दर्शाकर शासकीय धनराशि गबन कर लिया।वर्ष 2015 में तत्कालीन बैंक प्रबंधक रामकृपाल मौर्या ने बैंक प्रबंधक और अभियुक्त के विरुद्ध थाना लाइन बाजार जौनपुर पर मुकदमा लिखवाया गया था। जिसकी जांच शासन ने ईओडब्ल्यू वाराणसी को सौंपा था।गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी प्रदीप कुमार ने निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, निरीक्षक स्वामीनाथ प्रसाद, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी और सरफराज अंसारी की टीम गठित की गई थी। अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी के समक्ष पेश कर जिला कारागार वाराणसी में दाखिल कराया गया।
बैंक ऋण से 1.50 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले को ईओडब्ल्यू ने जौनपुर से किया गिरफ्तार
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें