Top News

महिला पुलिस एवं एनसीसी महिला कैडैटों ने प्रमुख चौराहों पर सम्भाली यातायात व्यवस्था


 वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --शासन के मन्सा के अनूरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज6.0 शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ,पुलिस उपायुक्त काशीजोन के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा के पर्यवेक्षण में महिला पुलिस कर्मियों एवं लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन 100 यूपी बटालियन एनसीसी के सहयोग से विशेष कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 25 महिला यातायात पुलिसकर्मियों के साथ 100 यूपी बटालियन एनसीसी की 22 महिला कैंडेट्स द्वारा वाराणसी के पांच प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन में सक्रिय सहभागिता की गई। इस दौरान लालपुर पांडेयपुर चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा,गिल्ट बाजार चौराहा, चौकाघाट चौराहा एवं मलदहिया चौराहा पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। महिला पुलिस कर्मियों के मार्गदर्शन में एनसीसी की महिला कैंडेट्स ने यातायात संचालन में सहयोग प्रदान करते हुए वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जन सामान्य को जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण जनसहभागिता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Post a Comment

और नया पुराने