अंजली कुमारी की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजन । जिला मुख्यालय पर धरना देने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोककर सिंधोरा थाने में डिटेन कर लिया। वहां डीसीपी वरुणा समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई। प्रदर्शनकारियों ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी।
रात में पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से टेलीफोन पर वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुंचा और अपनी मांगें रखीं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर प्रकरण उनके समक्ष रखने तथा प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अक्टूबर 2026 को शास्त्री घाट पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वार्ता में जिलाध्यक्ष आलोक सिंह और सुमन सिंह एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें