Top News

आराजीलाइन में पू्र्व माध्यमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक निर्वाचन का हुआ आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ( पू्र्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का जनपद वाराणसी की ब्लॉक इकाई आराजीलाइन का त्रैवार्षिक अधिवेशन/ निर्वाचन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर आराजी लाइन में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह ने किया। चुनाव संपन्न कराने हेतु नामित पर्यवेक्षक गण अखिलेश विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, शिवजतन यादव जिला मंत्री व शशिकान्त दूबे ब्लाक मंत्री सेवापुरी के निर्देशन में कुल 12 पदों के लिए 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है-- आनंद कुमार सिंह- ब्लॉक अध्यक्ष, सकल नारायण सिंह--वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नंदलाल-- ब्लॉक मंत्री, श्रीपति राम-- उपाध्यक्ष, तूफानी यादव- संयुक्त मंत्री, कुमारी प्रतिमा-- उपाध्यक्ष, मनीष कुमार पाण्डेय-- उपाध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा-- कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह-- संयुक्त मंत्री, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी- संयुक्त मंत्री, चंद्रप्रकाश-- लेखाकार, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव-- आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित घोषित किए गए। अन्त में पर्यवेक्षकगण द्वारा संगठन के संविधान के नियमानुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

और नया पुराने