वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी द्वारा सरकारी धन का गबन करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को खाद्यान्न घोटाले के चर्चित कोटेदार जलेश्वर राम पुत्र भगवान राम थाना दोकटी जनपद बलिया शुक्रवार को बांसडीह बलिया से गिरफ्तार किया गया। ईओडब्ल्यू अधीक्षक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया में केंद्र सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत विकास खण्ड मुरलीछपरा के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग पर मिटटी लेपन कार्य, सीसी रोड और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। जिसमें लगे मजदूरों को काम के बदले खाद्यान्न चावल व नकद धनराशि आवंटित कराया जाना था। किन्तु अभियुक्त द्वारा फर्जी मास्टररोल तैयार कर वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न एवं नगद धनराशि वितरित ना करते हुए (वर्ष 2002 से 2005 के मध्य)लगभग 53,50,075/ रुपये की शासकीय धनराशि गबन कर लिया गया।इस अभियोग की विवेचना के मध्य संकलित साक्ष्यों से अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाया गया है।उक्त प्रकरण में कुल 45 मुकदमे पंजीकृत हुए थे। वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के तहत अभियुक्त कोटेदार जलेश्वर राम पुत्र भगवान राम निवासी ग्राम श्रीपति पुर थाना दोकटी बलिया को न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट आजमगढ़ के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम कोटेदार जलेश्वर राम पुत्र भगवान राम निवासी ग्राम श्रीपति पुर थाना दोकटी बलिया।
एक टिप्पणी भेजें