वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी -- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाए रखने, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उनके दृढ़ नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त वरूणापार राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए जन सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें