राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी-- भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी में उभरती हुई प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है।यह सम्मेलन 12 थीमो पर आधारित होगा। अविनाशी काशी, संवरती काशी, देशभक्ति, मां गंगा एवं, अधिपति महादेव, मेरा भारत- 2047, बालक-बालिका एक समान, हरियाली- जीवन की खुशहाली, विकसित भारत सशक्त भारत, गंगा की गोद में जल का मान, स्वच्छता ही सेवा,व अन्य पर आधारित होगा। इन सभी थीमों में से प्रत्येक थीम से तीन विजेता अगले चरण में प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक थीम से तीन विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता के रूप में घोषित किए जाएंगे। पूरा कार्यक्रम दो कैटेगरी में आधारित होगा।प्रथम कक्षा 6 से 8 एवं द्वितीय कैटेगरी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र व छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। इसका आयोजन न्याय पंचायत व वार्ड स्तर पर- 17 व 18 नवंबर- 2026 को, विकासखण्ड व जोन स्तर पर- 01व 02 दिसंबर 2026 को, जिला स्तर फाइनल- 04व 05 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। काशी के आम जनमानस से अनुरोध है कि इस प्रतियोगिता में पंजीकरण दिनांक 16.11.2026 तक खुला रहेगा। जो भी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करना चाहते हैं। निम्न वेबसाइट (http://kashisansadbalkavisammelan.com/register) पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें