Top News

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी -- जनपद में मंदिर, नाके चौराहों पर राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करने व अश्लील इशारे करने वाले शोहदों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा प्रसाद सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिलाओं को देखकर छींटाकशी व अश्लील इशारे करने वाले अभियुक्त सुजीत पाल पुत्र मोहन राम पाल निवासी इमलिया घाट थाना कैंट वाराणसी को रविवार को मिशन शक्ति भेलूपुर की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह, म0उ0नि0 संजना गौतम,का0 दुर्गेश सिंह,का0 चन्द्रकान्त यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने