Top News

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी - जिला भदोही (संत रविदास नगर)*

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट -.                                भदोही में महारानी वीरांगना दुर्गावती मरावी जयंती धूमधाम से मनी, जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन-
संत रविदास नगर भदोही में आज 5 अक्टूबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मरावी जी की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष *श्री सुक्खू सिंह मरावी* ने महारानी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
*जिलाधिकारी को मांग पत्र:* कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारियों ने जुलूस के साथ जिला मुख्यालय पहुँच कर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने, महारानी दुर्गावती की प्रतिमा लगवाने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी भदोही को मांग पत्र सौंपा।
*संगठनात्मक नियुक्तियां:* सभा स्थल पर संगठन की मजबूती हेतु विचार-मंथन हुआ। जिला कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलवाई।

*नवनियुक्त पदाधिकारी:*
- *जिला अध्यक्ष:* रमेश कुमार गोंड
- *महासचिव:* दिलीप कुमार गोंड, डॉ. अनिल कुमार धीवर
- *जिला उपाध्यक्ष:* राकेश कुमार, डॉ. आशीष कुमार
- *जिला संगठन मंत्री:* अजीत कुमार गोंड, रोहित कुमार
- *जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा:* छविनाथ गोंड
- *जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा:* फुलगेना देवी

*सदस्यता अभियान:* इस दौरान महेंद्र गोंड, लालजी गोंड, ज्ञानधर प्रसाद, नंदलाल धीवर, रामधनी धीवर, रोहित गोंड, बलदेव गोंड, सुभद्रा देवी, माली देवी, विजय प्रकाश, शिवप्रसाद आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने 1 नवंबर को वाराणसी में होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वाराणसी विनोद शाह, छोटेलाल गोंड, उमाशंकर गोंड, बबलू गोंड, प्रेमचंद गोंड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने