वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर कई स्थानों पर हुए चोरी की शिकायत पर गठित की पुलिस टीम द्वारा रिंकू शिल्पकार उर्फ़ रिंकू कंजड़ पुत्र सन्तोष कुमार निवासी ब्लाक 85/7 नया कांशी राम आवास इन्द्रपुर शिवपुर को सोमवार को अपरान्ह कांशी राम आवास वन विभाग जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त रिंकू पर शिवपुर और कैण्ट में कुल सात मुकदमे दर्ज़ हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 अम्बरीष दूबे, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, हे0का0 अरविन्द सरोज, हे0का0 बृजेश सिंह,का0 अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे
एक टिप्पणी भेजें