कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 11 एनडीआरफ वाराणसी में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला सम्बर्धन का आयोजन किया गया जिसमें डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू ने बताया कि नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच, संतुलित आहार, नशे से दूरी, सीमित स्क्रीन टाइम, अपने जिम्मेदारियां का उचित निर्वहन, आपसी तालमेल, परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करना तनाव प्रबंधन का प्रभावी साधन है। डॉ तिवारी ने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का देखभाल भी अधिक आवश्यक है उन्होंने तनाव के नकारात्मक प्रभाव से बचाव के लिए रिलैक्सेशन एक्सरसाइज के बारे में बतायाया।
श्री विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर की योग प्रशिक्षण के श्री मनीष पांडेय ने तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका पर चर्चा किया तथा उन्होंने जवानों को तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न योग का अभ्यास कराया।
डॉ स्वाति तिवारी, डॉ शालू व डॉ सैंधवी ने मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने की आयुर्वेदिक उपाय पर चर्चा किया तथा उन्होंने कहा कि हमारे खान-पान, दिनचर्चा तथा सोच का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है इसलिए हमें सात्विक एवं संतुलित भोजन करना चाहिए।
इस अवसर पर 11 एनडीआरएफ की चिकित्सक डॉ परमजीत कौर, डिप्टी कमांडेंट राम भवन यादव, संतोष कुमार उप कमान अधिकारी, इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, सोमवीर चौधरी मुख्य रुप से उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें