Top News

दुर्गाकुंड में माता कुष्मांडा का स्वर्ण श्रृंगार

अंजली कुमारी की रिपोर्ट 
वाराणसी। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही काशी के देवी मंदिरों में रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए अलईपुर स्थित प्राचीन मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उनका प्राचीन मंदिर वरुणा नदी के तट पर अलईपुर में स्थित है। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
दुर्गाकुंड स्थित माता कुष्मांडा मंदिर में रविवार को देवी का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। 
गायघाट में प्रथम गौरी के दर्शन
काशी में नवरात्रि के साथ गौरी पूजन की परंपरा भी शुरू हो गई है। इसके तहत पहले दिन गायघाट स्थित हनुमान मंदिर में विराजमान प्रथम गौरी मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने