Top News

युवती के कमरे में युवक ने की आत्महत्या

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुगार्कुंड स्थित नवाबगंज इलाके में शनिवार देर शाम एक युवक ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी परिचित युवती के किराए के कमरे पर पहुंचा था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक अंदर मृत मिला। मृतक की पहचान संदीप यादव (25) पुत्र रामबरन यादव के रूप में हुई है। वह जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के देवरामपुर घनश्यामपुर का निवासी था। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी और संदीप की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद संदीप ने युवती को कमरे से बाहर कर दिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक दो भाई जगदीश और संदीप है। भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने