Top News

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा दुर्गा पूजा पंडाल

वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार की रिपोर्ट

रामनगर  दुर्गा पूजा समिति, चौक रामनगर की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पूरी तरह इको फ्रेंडली पंडाल तैयार करा रही है। इसमें लकड़ी और कपड़े का प्रयोग किया जा रहा है तथा अन्य सामग्रियां भी पर्यावरण के अनुकूल होंगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूजा आयोजन को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। इस बार विद्युत सजावट भी पहले से अधिक आकर्षक होगी। महामंत्री संतोष द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद चार दिनों तक विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। पूजा पंडाल में आने वाले अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान भी किया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री संतोष द्विवेदी ने किया। इसमें कृष्ण कुमार जायसवाल ‘कक्कू’, अनिल गुप्ता, जसवंत सिंह, सुभाष चौहान, सृजन श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य सदस्य रहे।

Post a Comment

और नया पुराने