वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। औरंगाबाद स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर शीतला माता का वार्षिक श्रृंगार एवं भंडारे का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान माता की भव्य झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। झांकी में देवी के विविध स्वरूपों का मनोहारी चित्रण किया गया था। आयोजन का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति रही। इस मौके पर शिवकुरा गोंड, मंजू देवी, अजय सिंह(बॉबी), सुमन सिंह, दीपा गोंड, अर्चना सेठ एवं शिल्पी सहित अन्य मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें