वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के तत्वाधान में बुधवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर नि:शुल्क वृद्ध विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय व नोडल एडीजे प्रथम सन्ध्या श्रीवास्तव के साथ साथ खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव व ब्लाक के सभी अधिकारीगण व पीएलवी उपस्थित रहे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, साइबर अपराध, नालसा योजनाओं,सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु परामर्श दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी न्याय की पहुंच सुनिश्चित कराना रहा। उपस्थित जनसमूह द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यन्त उपयोगी बताया। इस अवसर पर विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय,नोडल एडीजे प्रथम सन्ध्या श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी राजेश यादव,एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव,शान्ता प्रसाद विश्वकर्मा, मदन चौहान,संजय यादव,विनोद कन्नौजिया, मनीष, मनोज,अखिलेश,खुशी,सीमा,कुसुम,गौतिमा,परम शीला,पूनम, अरविन्द पटेल आदि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें