Top News

विजयदशमी पर्व पर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय कल्लीपुर में कजरी का महा-मुकाबला, रमेश भंवरा और डिंपल बिंद के बीच हुआ गायकी का संग्राम

राजेश पटेल की रिपोर्ट
मिर्जामुराद (वाराणसी)। विजयदशमी के पावन पर्व पर थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कल्लीपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कजरी गायन के महा-मुकाबले को लेकर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर कजरी गायक रमेश भंवरा और डिंपल बिंद अपनी गायकी के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन अपने गायकी से आकर्षित किया 
विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर कजरी गायन के आयोजन से क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को बढ़ावा मिलेगा। पूर्वांचल की पहचान मानी जाने वाली कजरी गायकी ग्रामीण अंचलों में विशेष लोकप्रिय है।

रमेश भंवरा और डिंपल बिंद के बीच होने वाले इस कजरी महा-मुकाबले में लोकगीतों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र से इनामो का वर्षा हुआ और उम्मीद बनी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।और दूर दराज से भारी संख्या में कजरी का महासंग्राम देखने के लिए कल्लीपुर के पावन धरती पर माता बहनों बुजुर्गों ने आकर आनंद लिया

विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के संगीत प्रेमियों में उत्सुकता का चर्चा का बिषय बना ग्राम प्रधान मीरा देवी सभापति जयप्रकाश पटेल अपना दल यस पार्टी नेता राजकुमार पटेल पूर्व प्रधान तेजनाथ पटेल लाल बहादुर पटेल धर्मराज पटेल नारायण पटेल दादा करिया फल वाले अतिथि के रूप में माननीय विधायक नील रतन सिंह पटेल की पुत्री प्रतिनिधि आदिती सिंह पटेल और ग्राम वासियों के सहयोग से कजरी का कार्यक्रम सफल हुआ

Post a Comment

और नया पुराने