Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा,हुआ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी --जनपद में शोहदों द्वारा ब्लैकमेलिंग करने व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा वादिनी महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त एजाज अहमद पुत्र नियाज अहमद (उम्र 33 वर्ष) निवासी अलईपुर थाना जैतपुरा वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अपरान्ह गड़ही वाली मस्जिद शिवपुर वाराणसी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि 01 अक्टूबर 2026 को प्रतिवादी द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आदि के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा एजाज अहमद पुत्र नियाज अहमद को गड़ही वाली मस्जिद के पास शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 69,115(2),74, 352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 जगनारायण, उ0नि0 अम्बरीष दूबे आदि शामिल रहे 

Post a Comment

और नया पुराने