Top News

उदय प्रताप कालेज में रोवर्स-रेंजर्स अभिमुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी --उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में रविवार को रोवर्स-रेंजर्स अभिमुखीकरण कार्यक्रम ( ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन व निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला आयुक्त भारत स्काउट गाइड प्रो.अंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.रश्मि सिंह,रोवर्स प्रभारी डा.अंकित कुमार राय,रेंजर प्रभारी डा सन्ध्या द्विवेदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा पूज्य राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। तत्पश्चात अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोवर्स- रेंजर्स के उद्देश्यों, गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं सामाजिक सेवा के महत्व से परिचित कराना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो.अंजू सिंह ने कहा कि अभिमुखीकरण कार्यक्रम मे विद्यार्थियों को अनुशासन नेतृत्व क्षमता आत्मनिर्भरता सहयोग राष्ट्र सेवा तथा आपदा के समय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। विशिष्ट स्थिति प्रो. रश्मि सिंह ने छात्रों को रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से समाज निर्माण में किये गये भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अभिमुखीकरण कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य वक्ता रितेशनी मिश्रा जिला प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट गाइड वाराणसी ने रोवर्स- रेंजर्स के प्रमुख उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में छात्रों को बताया तथा दूसरे वक्ता नीलेश जायसवाल जिला प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट गाइड‌ व पूर्व रेंजर प्रभारी ने रोवर्स- रेंजर्स के मूल सिद्धांतों एवं कार्यों के द्वारा छात्रों को जागरूक किया।रोवर्स प्रभारी डा.अंकित सिंह ने छात्रों को रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन वर्तमान रोवर्स प्रभारी डा. विनीत कुमार राय तथा अंत में रेंजर प्रभारी डा. संध्या द्विवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। अंत में विभिन्न छात्राओं ने अपने प्रस्तुतिकरण, भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने