वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी-- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र की पुलिस टीम द्वारा 500 ग्राम गोल्ड क्वाएंस (जिसकी बाजारू कीमत 82 लाख रुपए)और 7.65 लाख रुपए का गबन करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को रविवार को सिगरा प्रांगण से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 1,00,120/ बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः मिथिलेश चौबे पुत्र विद्यासागर चौबे निवासी सोयेपुर ट्यूबवेल के पास वैष्णव विहार कॉलोनी लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, दूसरे का रविशंकर चौबे पुत्र सूर्यबली चौबे निवासी बड़ा लालपुर चांदमारी पुलिस चौकी के पास जाना शिवपुर, व तीसरे का नाम आशुतोष सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी पाण्डेयपुर रमरेपुर थाना लालपुर बताया गया।तीनों अभियुक्तों को सिगरा थाने पर पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक सौरभ शाही चौकी प्रभारी सोनिया, हे0का0 ध्यान चन्द्र आदि शामिल रहे
एक टिप्पणी भेजें