वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने सोमवार को सारनाथ स्थित रोज गार्डेन लान से विशाल जुलूस के साथ पहड़िया, पुलिस लाइन होते हुए कचहरी स्थित आयुक्त कार्यालय पहुंचकर चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके जुलुस मे वाराणसी सहित आठ जिलों के समाजवादी पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारी,शिक्षक, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में पार्टी के समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।नामांकन से पूर्व सारनाथ स्थित रोज गार्डेन में विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में वाराणसी के साथ- साथ चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र एवं बलिया के पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए सपा के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों के हित में ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 300 स्थाई मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों को अनुदानित करने का निर्णय लिया गया तथा दूसरे चरण में 1100 जूनियर हाई स्कूलों को एक साथ अनुदानित करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इसी प्रकार हजारों विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का विनियमितिकरण कर उन्हें सामाजिक सम्मान स्थायित्व एवं अधिकार दिलाने का काम समाजवादी सरकार ने किया। उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान शिक्षकों की सेवा सुरक्षा शिक्षा संस्थानों की समस्याएं तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट व भीष्म नारायण सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने किया। नामांकन सभा में सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद वीरेंद्र सिंह, सांसद दरोगा सरोज, पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, संग्राम सिंह यादव, रागिनी सोनकर, जाहिद बेड, वीरेंद्र यादव, जिला प्रभारी प्रदीप मौर्या, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, उदयलाल मौर्य, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, श्रद्धा यादव, अब्दुल समद अंसारी, मनोज सिंह डब्लू, प्रोफेसर बी. पाण्डेय, एसपी पटेल, मनोज काका, अरविंद गिरी, जिला अध्यक्षगण, सत्यनारायण राजभर, गोपाल यादव, राकेश मौर्या, राम निहोर यादव,अशोक यादव, सुनील मौर्य, प्रदीप यादव, पूजा यादव, हरीश नारायण सिंह, किशन दीक्षित, हारुन अंसारी, धर्मेंद्र यादव, डा.संजय सोनकर, विष्णु शर्मा, रूपनारायण पटेल, कृष्णा यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें