Top News

रानी मुरार कुमारी की छात्रा कुमारी श्रीजल बनी एक दिन की मण्डलीय मनोविज्ञान अधिकारी

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मण्डलीय मनोविज्ञान केंद्र वाराणसी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कॉलेज वाराणसी की मेधावी छात्रा कुमारी श्रीजल पटेल को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए मण्डलीय मनोविज्ञान अधिकारी कार्यालय में मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी बनाया गया। मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर कुमारी श्रीजल पटेल ने प्रशासनिक कार्यों को समझा और आत्मविश्वास के साथ अपनी अदाकारी भी निभाई तथा उसने मण्डलीय मनोविज्ञान केंद्र के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।मण्डलीय मनोविज्ञान केंद्र वाराणसी के प्रवक्ता डा.बनानी घोष, प्रवक्ता डा.जितेंद्र कुमार द्वारा मण्डलीय मनोविज्ञान केंद्र में हो रहे कार्यों के विषय में संपूर्ण जानकारी दिया गया। इस अवसर पर मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी जया कुमारी ने छात्रा से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने बालिका से जानने का प्रयास किया कि वह पढ़ कर लिखकर भविष्य में क्या बनना चाहती हैं। उन्हें कड़ी मेहनत, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य ही बेटियों को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। कुमारी श्रीजल पटेल ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। इस मौके पर मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी जया कुमारी,डा.बनानी घोष प्रवक्ता, डॉक्टर जितेंद्र कुमार प्रवक्ता, कुन्दन सिनहा आशुलिपिक, सूरज कुमार वरिष्ठ सहायक एवं मुन्नी देवी परिचारक उपस्थित रहीं

Post a Comment

और नया पुराने