वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान,एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेज 6.0 का पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के नेतृत्व में तथा नम्रिता श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा "फाइट अगेंस्ट ड्रग्स" के प्रति विकास इण्टर कालेज शिवपुर में एक वृहद् जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2026) के गरिमामयी अवसर पर स्टैचू ऑफ यूनिटी केवड़िया गुजरात में आयोजित होने वाले फाइट अगेंस्ट ड्रग्स राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के क्रम में शुक्रवार को जोन-2 सेंट्रल जोन का संयुक्त काफिला जनपद वाराणसी पहुंचा। इस काफिले में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। जिनका कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। युवाओं और आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने तथा एक नशा मुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज शिवपुर में एक वृहद् जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 2500 छात्र- छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों और वक्ताओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा ना सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं का नशा मुक्ति और स्वस्थ होना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स चक्रेश मिश्रा, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, सहायक निदेशक एनसीबी गोरखपुर वैभव श्रीवास्तव एवं महाराज हुसैन डीएसपी बिहार तथा बाइक रैली में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पुलिस 35 राइडर व प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों शिक्षकों और 2500 छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में जीवन में कभी भी नशा ना करने की और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। विकास इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम जनपद में नशा विरोधी अभियान के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
एक टिप्पणी भेजें