Top News

हिंदू पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन।

 पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नमो सेवा थीम पर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की,जबकि कार्यक्रम का संयोजन डॉ बिपिन कुमार ने किया। नाटक के पार्टीसिपेट करने वाले शिक्षार्थियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को नाटक का विषय बनाकर बखूबी नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में शीपू, जगरानी, कविता,पूजा चंदा रेशमा ने सरकार द्वारा चलाई जा अनेकों योजनाओं को जो जन जन में बदलाव लाने का कार्य किया है उसका मंचन किया। इस अवसर पर महाविद्याल के शिक्षक,डॉ अखिलेश कुमार जायसवाल, डॉ सचिन कुमार सिंह, डॉ अंगद प्रसाद तिवारी,पंकज कुमार यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने