Top News

3-- यूपी कालेज के प्रांगण में भिन्न-भिन्न विद्यालयों के अथलेटिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन वाराणसी --उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के खेलकूद के मैदान में गुरुवार को बालक/ बालिका वर्ग 14,17व 19 वर्ष के अथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट--उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के खेलकूद के मैदान में गुरुवार को बालक/ बालिका वर्ग 14,17व 19 वर्ष के अथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद समारोह का उद्घाटन समारोह के संयोजक उदय प्रताप इण्टर कालेज वाराणसी के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह के द्वारा तथा प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा सचिव उमेश सिंह द्वारा किया गया। इस अथलेटिक प्रतियोगिता में जोन की टीमो मे जेपी मेहता इंटर कॉलेज वरुणाबृज, काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ, कैंटोनमेंट इंटर कॉलेज वाराणसी, विकासखंड हरहुआ और उदय प्रताप इंटर कॉलेज भोजूबीर, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की टीमों के हर वर्ग में हिस्सा लिया।उदय प्रताप इण्टर कालेज के खिलाड़ियों14 वर्ष बालक में कैंटोनमेंट इंटर कॉलेज के तथा 17 एवं 19 वर्ष में उदय प्रताप कॉलेज के छात्रों का खेल में दबदबा रहा।बालिका‌ वर्ग 14व17 वर्ष में रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कालेज एवं 17 व 19 वर्ष में जेपी मेहता इंटर कॉलेज की छात्राओं का वर्चस्व रहा।जनपदीय प्रतिभागिता हेतु खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित टीम ही जनपदीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगी। इस अवसर पर डॉक्टर भोलू सिंह, अंबिका सिंह, कार्तिक राम, पूनम लता सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र कुमार एवं अन्य खेल प्रेमी शिक्षकगण उपस्थित रहे। संचालन क्रीड़ा सचिव उमेश सिंह ने किया 

Post a Comment

और नया पुराने