वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता --शहर दक्षिणी विधायक डा.नीलकण्ठ तिवारी ने गुरुवार को विशेष संचारी रोग के प्रचार वाहन को कबीर चौरा मण्डलीय चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। जिसे डा.नीलकण्ठ तिवारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली मे नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतिभाग किया। रैली के जरिए लोगों को साफ सफाई, जल भराव की रोकथाम, मच्छरों की एक प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि संचारी रोगों के प्रसार को पूर्णतः अवरुद्ध करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जनपद वाराणसी में विशेष रूप से डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। स्वास्थ्य के साथ नगर निगम, पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान के अंतर्गत सभी संबंधित विभाग अपने माइक्रो प्लान के द्वारा निर्धारित गतिविधियों को समय से पूरा कराएं। अभियान के दौरान प्रतिदिन किए गए कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि घर-घर जन सम्पर्क के दौरान आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्ता लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव के बारे मे उपाय तथा समय पर उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाने के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि डेंगू एवं मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ सफाई, जल भराव की रोकथाम, मच्छर के प्रजनन स्थलों का नष्ट किया जाना और जन जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार,डा. शिशिर कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी शरद चन्द्र पाण्डेय, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, संचारी रोगों के प्रति करेगी जागरूक हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें