वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड आराजी लाइन एवं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन जगतपुर इंटर कॉलेज वाराणसी में किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेक सहित कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन,पुश-अप, चिन- अप, रस्सी कूद, एवं रस्साकसी जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में कुल 1247 एकल खिलाड़ियों एवं 11 टीमों ने निर्धारित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।अन्तर्विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता बीएचयू में आयोजित किया गया जिसमें 415 एकल खिलाड़ियों एवं चार टीमों ने निर्धारित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।इस प्रकार शुक्रवार को प्रतियोगिता की समाप्ति तक कुल 1662 खिलाड़ियों एवं 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डा.सुनील पटेल, महेंद्र पटेल प्रतिनिधि प्रशासक पंचायत आराजीलाइन उपस्थित रहे। जनपद स्तर की प्रतियोगिता दिनांक 6 एवं 7 अक्टूबर 26 को निर्धारित स्थलों पर आयोजित किया जाएग
एक टिप्पणी भेजें