कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट. वाराणसी।* दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान के दृष्टिगत यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने एडवाइजरी जारी की है।
*दिनांक 14.10.2026 को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक -*
- पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
- लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विशेश्वरगंज तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
- अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
- कैंट स्टेशन से रथयात्रा, BHU जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन लहरतारा, मंडुवाडीह मार्ग से होगा।
- साजन तिराहा से आने वाले वाहनों को आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज होकर डायवर्ट किया जायेगा।
- मंडुवाडीह से महमूरगंज आने वाले वाहनों को ककरमत्ता-भिखारीपुर होकर भेजा जायेगा।
- सूजाबाद (पड़ाव) से अंधरापुल की तरफ जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा का संचालन दोपहर 12 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित।
- मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी मूवमेंट के समय बंद रहेगा।
- राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों का संचालन बंद।
- विशेषरगंज तिराहा से वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पूर्व से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
आवश्यकतानुसार बीएचयू, हरहुआ ओवरब्रिज, बावतपुर की तरफ से आने वाले रोजमर्रा व प्राइवेट बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को अण्डरपास चौराहा तक आने दिया जायेगा, फिर परमपुर-लोहता-चांदपुर होते हुए वापस किया जायेगा।
*यातायात पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने एवं वीवीआईपी कार्यक्रम मार्ग में निकले उपरांत कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।*
*हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम - 917839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन - 917317202020*
एक टिप्पणी भेजें