वरिष्ठ राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के सदस्यों ने बीएलडब्ल्यू, चितईपुर, अखरी बायपास मार्ग की जर्जर स्थिति और जल भराव की गम्भीर समस्या को लेकर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता, जिलाधिकारी वाराणसी तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने कहा कि बीएलडब्ल्यू, चितईपुर, अखरी बाईपास मार्ग पर सड़क की बदहाली और जल भराव के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानी व दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। समस्या का समाधान केवल अस्थाई मरम्मत तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। सड़क की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की मांग किया। वहीं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल ने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है प्रमुख मार्गो की स्थिति लंबे समय तक खराब बने रहना आम जनता और व्यापारियों दोनों के लिए परेशानी का कारण है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग किया है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरम्मत शुरू कराया जाए ताकि आम जनता को राहत मिले। ज्ञापन देने वाले व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनकर, अमर पटेल, सदानंद पटेल, जितेंद्र पटेल, शेखर बाबा, अविनाश भट्टाचार्य, आकाश जायसवाल, मिलन राज समेत पचासों कार्यकर्ता शामिल रहे
एक टिप्पणी भेजें