Top News

वाराणसी काशी दीप विजन -- कोतवाली पुलिस ने दुराचार के आरोप में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दुराचार के आरोप मे दो अभियुक्तों को सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः राजेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण चौरसिया निवासी मध्यमेश्वर थाना कोतवाली वाराणसी तथा दूसरे का नाम विनोद कुमार जायसवाल पुत्र स्व. राम जी प्रसाद निवासी मध्यमेश्वर थाना कोतवाली वाराणसी (श्रीपुरम होटल का संचालक) बताया गया। दोनों व्यक्तियों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि रविवार 16 नवंबर को श्रीपुरम होटल के संचालक विनोद कुमार जायसवाल के सोची समझी साजिश के तहत एक नाबालिग 07 वर्षीय बच्ची को श्रीपुरम होटल में राजेश कुमार चौरसिया के द्वारा लाया गया और उसके पैंट की चैन खोलकर राजेश कुमार चौरसिया हाथ से बच्ची के गुप्तांग को छूने लगा। जिससे बच्ची डर गई और भाग कर अपने घर चली गई और सारी घटना के बारे मे अपने घर वालों से बताया। जिससे उग्र होकर वादिनी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 65(2),352, 351 (3),115(2) बीएनएस व धारा 5(एम)(एन),6, 16,17 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह, उ0नि0 प्रिंस तिवारी चौकी प्रभारी अम्बिया मण्डी,का0 शिवाजी चन्द्र,का0 शुभम सिंह आदि शामिल रहे।- पाक्सो अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने