वाराणसी काशी दीप विजन,काशी विद्यापीठ : समाज कार्य विभाग की शोधार्थी प्रियंका शर्मा का कोल इण्डिया लिमिटेड में चयनवाराणसी। समाज कार्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शोध छात्रा प्रियंका शर्मा का चयन कोल इण्डिया लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षु (मानव संसाधन) के रूप में हुआ। प्रियंका शर्मा की पद स्थापना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईएल) में की गयी है। प्रियंका शर्मा समाज कार्य विभाग की प्रो. भावना वर्मा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा, प्रो. संजय, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. शैला परवीन, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. के.के. सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भारती कुरील आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।, अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें