Top News

वाराणसी काशी दीप विजन- सिगरा पुलिस ने साउथ कोरियन पर्यटक का खोया मोबाइल बरामद कर किया सराहनीय कार्य वाराणसी -- सिगरा थाना पर सोमवार को साउथ कोरियन निवासिनी आवेदिका Seungho Jeon R/O South Corea के मोबाइल गुम होने की तहरीर दर्ज कराया गया।आवेदिका के द्वारा दर्ज करायी गयी तहरीर के आधार पर गुम मोबाइल की बरामदगी‌ हेतु प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा गुम मोबाइल की तलाश हेतु आवेदिका के ट्रेवल्स एजेंसी से सम्पर्क स्थापित कर बस चालक का नंबर प्राप्त कर वार्ता किया गया तो बस चालक से पता चला कि एक मोबाइल फोन बस में छूटा हुआ है। जिसको तुरंत थाना सिगरा पर सूपुर्द करने हेतु अवगत कराया गया। चालक द्वारा उक्त मोबाइल फोन को सिगरा थाने पर दिया गया। जिसको आवेदिका द्वारा पहचान करते हुए बताया गया कि उक्त मोबाइल फोन आवेदिका का ही है।बरामद मोबाइल को आवेदिका को सूपुर्द किया गया। आवेदिका द्वारा अपना गुम मोबाइल पाकर वाराणसी पुलिस टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा किया गया। बरामद कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 जावेद अशरफ, म0उ0नि0 कुसुम जायसवाल शामिल रहे खोया मोबाइल प्राप्त करती कोरियन पर्यटक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने