वाराणसी काशी दीप विजन, गोपी राधा इण्टर कॉलेज में युवा फाउण्डेशन व थानाध्यक्ष भेलूपुर ने छात्राओं को किया जागरूक वाराणसी -- गोपी राधा इण्टर कॉलेज में सोमवार को युवा फाउंडेशन और प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी के द्वारा विद्यालय की छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा और तरह-तरह के हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1930 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई आपको मानसिक रूप से परेशान कर रहा है तो आप तुरंत अपने परिवार को बताएं या क्षेत्रीय थाना या चौकी को सूचित करें। आपके चुप रहने से आप बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ सकती हैं। नए कानून के तहत आप जीरो एफआईआर कहीं से भी तुरंत दर्ज कर सकती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप जहां घटित हुई है वहीं पर कीजिए। डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930नंबर का जरूर खुद के साथ-साथ अपने छोटे भाई-बहन और आसपास के बच्चों को भी बताएं। सोमवार को छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं। कैसे पुलिस की सहायता से ले सकती हैं। क्यों कि आयेदिन बच्चियों के साथ दुर्घटना में बढ़ती जा रही है। जिसमे जरुरी है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं में जागरूकता लाना। इस मौके पर छात्राओं को संकल्पित कराया गया।इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीति जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, साथ ही उनकी मिशन शक्ति की टीम, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी विकास मिश्रा, सुभाष चंद्र शुक्ला, घनश्याम मिश्रा, संजय कुमार पाण्डेय, एसआई शिवम श्रीवास्तव, एस आई शिवनारायण सिंह,हेड कांस्टेबल करूणानिधान, कांस्टेबल पूजा, विनीत और युवा फाउंडेशन संस्था से सीमा चौधरी ,अनूप पाण्डेय, विकास मौर्य, गौरव सुमन, इमरान, पिंटू शर्मा, रोहित गिरी आदि शामिल रहे।-छात्राओं को संकल्पित कराते प्रभारी निरीक्षक व संस्था के लोग, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें