वाराणसी काशी दीप विजन -- एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाने का बताया उपाय, किया जागरूक वाराणसी -- सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी ने गुरुवार को जैतपुरा थाना क्षेत्र में व्यापारिक समुदाय के लोगों को साइबर ठगी से बचने हेतु कई उपाय बताए और क्षेत्र के सभी व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं नए आपराधिक कानूनो (बीएनएस, बी एनएसएस, बीएसए) आदि के बारे में बिस्तार से समझाया। इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल गिरफ्तारी, ऑनलाइन निवेश घोटाले, फर्जी ऋण एप्स, आपातकालीन कॉल या ईमेल के नाम पर ठगी, के वाईसी अपडेट घोटाले, फिशिंग और स्मिसिंग तथा मैलवेयर हमलो के जरिए आम लोगों को कैसे निशाना बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अब तकनीकी तौर पर बेहद शातिर हो चुके हैं, इसलिए आम जनमानस को जागरुक होकर रहना होगा। आज के डिजिटल युग मे जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के तहत आये महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से समझाया।इसमे विशेष रूप से जीरो एफआईआर, अपराध स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग और मुकदमो के समयबद्ध निस्तारण जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गयी।इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि व्यापारी वर्ग ना केवल सुरक्षित रहे बल्कि नए कानून की जानकारी भी प्राप्त करे,और अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें। पुलिस की इस अनूठी पहल की व्यापारिक समुदाय ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि आम नागरिक और व्यावसायिक डिजिटल ठगी व कानूनी अज्ञानता से बचे रहें।व्यापारियों को जागरूक करते एसीपी चेतगंज, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें