तहसीलदार द्वारा कर्मनाश नदी में बढ़ रहे जलस्तर का निरीक्षण किया गया।कर्मनाशा नदी में बढ़ रहे जल के स्तर का निरीक्षण किया गया। उक्त मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ का निस्तारण दरौली में किया गया। बताया जाता है। कि 18 जुलाई, 2025 को तहसीलदार राम नारायण वर्मा राजस्व टीम के साथ कर्मनाशा गांव में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया गया। कर्मनाशा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण, कई गांवों में पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी है। और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि कर्मनाशा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण जमानिया क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस जाएगा। जो बाढ़ की शक्ल में देखा जा सकता है। हिंदुस्तान संवाददाता के अनुसार, गायघाट, रायपुर, देवढ़ी, जबुरना और घरोहिया जैसे गांवों में बाढ़ का पानी कभी भी घुस गया है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बाढ़ के कारण, कई गांवों का संपर्क मार्ग भी टूट सकते है। जिससे ग्रामीणों को अपने मवेशियों और संपत्ति को बचाने में मुश्किल खड़ी हो जाएगी। धुस्का गांव की मल्लाह और मुसहर बस्तियां पूरी तरह से बाढ़ के पानी से कभी भी घिर सकती हैं। तहसील प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए। प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया है। और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए पूरी तैयारी में है। हिंदुस्तान संवाददाता के अनुसार तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने राजस्व टीम के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया। और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के साथ जरूरत पड़ने पर नावों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रशासन किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें