Top News

दिनांक:-- 30.10.2025 दिन:-- गुरुवार1-- 15 लाख दीपों से जगमग होंगे काशी के 84 घाट वाराणसी काशी दीप विजन --हर बार की तरह इस बार भी देव दिवाली महोत्सव का आयोजन 01 नवंबर को किया जा रहा है। इस बार 15 लाख दीपों से काशी के 84 घाट जगमग होंगे। इस महोत्सव का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टाम्प पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कराया जाएगा। उक्त बातें मण्डलायुक्त एस.राजलिंगम ने गुरुवार को मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस महोत्सव का आयोजन 01 नवम्बर 2025 से 04 नवंबर 2025 तक राजघाट पर आयोजित किया जाएगा तथा देव दीपावली दिनांक 05 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। काशी गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली का आयोजन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्रेरणा तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में एक नए कलेवर में प्रस्तुत किया जायेगा।मण्डलायुक्त ने बताया कि इस बार वाराणसी में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को भी काशी गंगा महोत्सव के अंतर्गत स्थान प्रदान किया जायेगा। विजेता कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नमो घाट पर काशी गंगा महोत्सव की तिथियां 01 नवंबर 2025 से 04 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। 05 नवंबर को वाराणसी के मनोरम घाटों पर देव दीपावली समितियों द्वारा तथा कुण्डों एवं तालाबों पर उनकी समितियों द्वारा एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व महोत्सव समिति वाराणसी द्वारा 10 लाख दीपकों से अधिक मिट्टी के दीपकों की व्यवस्था की गई है। दीपक तेल एवं बाती आदि का वितरण 31.10.25 से राजघाट से वितरण किया जाएगा। सभी दीपक एक साथ जलाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में 25 मिनट का काशी कथा का 3D प्रोजेक्शन मैपिंग तथा लेजर शो का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें काशी की दिव्यता इतिहास और आस्था थे अनूठे संगम का प्रदर्शन किया जाएगा। जो भगवान शिव की उपस्थिति का प्रतीक है। इसके बाद भगवान शिव पार्वती विवाह, भगवान श्री हरि विष्णु के चक्र पुष्कर्णी कुण्ड, भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश, कबीर दास और तुलसीदास की भक्ति परंपरा तथा आधुनिक युग में महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक की कण- कण में काशी और रस-रस में बनारस की यात्रा 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो तथा 8 मिनट का भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। देव दिपावली के अवसर पर 03 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो एक-एक घण्टे के अन्तराल पर तीन बार ( रात्रि 8.15 बजे,रात्रि 09 बजे एवं रात्रि 9.35 बजे) पर्यटकों के लिए नि:शुल्क संचालित किया जायेगा।इस बार काशी विश्वनाथ नाम के गंगा द्वार के सम्मुख दस मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन रात्रि 8.00 बजे नि:शुल्क संचालित किया जायेगा जो आकर्षण का केन्द्र होगा।देव दीपावली के अवसर पर पांचों दिन दूरदराज से आये विभिन्न कलाकारों के संगीत की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मण्डलायुक्त एस.राजलिंगम के साथ नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल व सीडीओ प्रखर कुमार सिंह उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता करते मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम वाराणसी-- वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने